Search

 
 
 

Bokaro News: पेटरवार कौशल विकास केंद्र में कुक की हत्या

मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. वो कुक का काम करता था. घटना बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. वो कुक का काम करता था. घटना बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान गणेश कपरदार (45) के पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला था.

 Uploaded Image

वहीं कौशल विकास केंद्र में रह रहे कैंप मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गणेश कपरदार हमारे यहां दो वर्षों से कुक का काम कर रहे थे. वहीं जब लंच के लिये मेस में ब्रेक फास्ट देखने गए, तो देखा कि कुक बेड के नीचे गिरा हुआ है. इसकी सूचना उन्होंने अपने पदाधिकारी को दिया, साथ ही पेटरवार थाना प्रभारी को भी दिया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें: 

एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी. उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है. वहीं इस घटना में आईईएल थाना प्रभारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी, कसमार थाना प्रभारी सहित पेटरवार थाना प्रभारी जांच में लगे हुऐ है. 

 

कुक की हत्या की खबर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह से हत्या के जल्द उद्भेदन करने की बात कही, साथ ही उन्होंने अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही