Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक आठ संक्रमित मिले

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर बढ़ रहा है. धनसार के शास्त्रीनगर नगर निवासी एक महिला मंगलवार 5 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सोमवार को 207 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट आई. रिपोर्ट के अनुसार एक महिला संक्रमित मिली है. निजी लैब की आरटीपीसीआर जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ जिले में अब कोरोना के आठ एक्टिव केस हो गए हैं. 226 लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिया है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक की गई, जिसमें मरीज की भर्ती सहित बेड की तैयारी पर चर्चा की गई. सिविल सर्जन श्याम किशोर कांत ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को लेकर बैठक में जांच बढ़ाने और कोविड़ अस्पताल की तैयारी पर चर्चा की गई. कहा वैसे संक्रमित मरीज, जिनका सिम्पटम कुछ कम  होगा, उसे फिलहाल घर में ही रहने की सलाह दी जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-pandeydih-protested-against-the-installation-of-electricity-tower/">धनबाद

: पांडेयडीह के लोगों ने बिजली टावर लगाने का किया विरोध [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही