Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 59 नये मरीज, पूर्वी सिंहभूम में एक की मौत

Ranchi :     झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा हर दिन बढ़ रहा है. सूबे में पिछले 24 घंटे में 59 नये मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 220 हो गयी. वही सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 116 पहुंच गयाी.  हालांकि राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में 9 मरीज स्वस्थ हुए. वहीं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की जान चली गयी.  जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5320 हो गयी. (पढ़े, संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-tweet-how-long-will-you-hide-in-guwahati-rebel-ministers-will-lose-their-ministerial-post-in-the-next-24-hours/">संजय

राउत का ट्वीट, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में… बागी मंत्री अगले 24 घंटे में अपना मंत्री पद गंवा देंगे

इन जिलों में हैं कोरोना के इतने सक्रिय मरीज

बोकारो जिले में कोरोना के 8, चतरा में 1, देवघर में 45, धनबाद में 1, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 31,गढ़वा में 1, गुमला में 1, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 1,  कोडरमा में 3, लोहरदगा में 1, पलामू में 1 और रांची में 116 सक्रिय मरीज है. इसे भी पढ़े : मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-counting-begins-amidst-tight-security-fate-of-14-candidates-will-be-decided-today/">मांडर

उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग शुरू, आज होगा 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ये जिले संक्रमण से हो चुके हैं मुक्त

गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, लातेहार, पाकुड़, रामगढ़, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़े : भाई">https://lagatar.in/brother-sister-murder-case-ranchi-police-arrested-the-main-accused/">भाई

बहन हत्या मामला : रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही