Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में कोरोना का कहर, 163 नये मरीज मिले, पटना एम्स में एक की मौत

Patna : बिहार में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है. पटना एम्स में एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी.संक्रमित मरीज लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित था. इसी माह एम्स में ही कोरोना से 7 माह के बच्चे की जान चली गयी थी. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 163 नये मरीज मिले हैं. एक्टिव केस बढ़कर 844 हो गयी है. पटना में 82 और भागलपुर में 22 नये संक्रमित पाये गये हैं. (पढ़ें, गुमला">https://lagatar.in/gumla-the-young-man-was-strangled-to-death-with-a-rope-married-after-10-days/">गुमला

: रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या, 10 दिन बाद थी शादी)

राजधानी में कोरोना के सबसे अधिक मामले

बता दें कि चाणक्य नेशनल लॉ विश्वविद्यालय के आठ छात्रों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. वहीं 20 छात्रों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है. आंकड़ों के अनुसार, राजधानी पटना में कोरोना के सबसे अधिक 82 मामले से हैं. पटना में एक्टिव केस की संख्या 477 हो गयी है. वहीं गया में 56, भागलपुर में 69, पूर्णिया में 38 और खगड़िया में 41 एक्टिव केस हैं. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 28 मरीज भर्ती हैं. इसे भी पढ़ें : PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-ed-court-frames-charge-against-rajeev-kumar-and-amit-agarwal/">PIL

कैश कांड: राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ ED कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया

कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत

बिहार में कोरोना से अबतक चार लोगों की मौत हो गयी है. बुधवार को पटना एम्स में लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी. इसी माह एम्स में ही कोरोना से 7 माह के बच्चे की जान चली गयी थी. पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी. इससे पहले जहानाबाद की एक महिला की भी गया में इलाज के दौरान जान चली गयी थी. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/flat-opening-of-stock-market-sensex-rises-70-points-buying-in-realty-sector/">शेयर

बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा, रियल्टी सेक्टर में लिवाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही