Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना की वापसी! मुंबई में 53 पॉजिटिव केस, दो मरीजों की मौत

Mumbai :  राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गयी है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 53 नये मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है. हालांकि इनकी मौत कोरोना की वजह से नहीं बल्कि पहले से ग्रसित बीमारी की वजह से हुई है. एएनआई के अनुसार, एक मरीज को मुंह में कैंसर था, जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था. दोनों मरीजों का इलाज मुंबई के केईएम अस्पताल में चल रहा था. https://twitter.com/ANI/status/1924693915724320874

स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारियां कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अस्पतालों में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. सेवन हिल्स अस्पताल में 20 मेडिकल ICU बेड, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 20 बेड और 60 सामान्य बेड उपलब्ध कराए गये हैं. वहीं कस्तूरबा अस्पताल में 2 ICU बेड और 10 बेड वाला विशेष वार्ड तैयार किया गया है. यदि आवश्यकता पड़ी, तो इन सुविधाओं को और भी विस्तारित किया जा सकता है. BMC ने यह भी स्पष्ट किया है कि हालात पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://lagatar.in/political-turmoil-over-operation-sindoor-bjp-calls-rahul-the-mir-jafar-of-the-new-era/">ऑपरेशन

सिंदूर पर सियासी घमासान, BJP ने राहुल को बताया नए युग का मीर जाफर
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लक्षण के दिखने पर निकटतम अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें. कहा कि जनवरी से अप्रैल 2025 तक कोविड के मामले बेहद कम थे, लेकिन मई में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है.  विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
COVID-19 के लक्षण बुखार खांसी (सूखी या बलगम के साथ) गले में खराश या दर्द थकान, बदन दर्द सिरदर्द सर्दी, नाक बहना स्वाद या गंध का जाना
इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/fans-get-a-surprise-on-junior-ntrs-birthday-war-2-teaser-released/">जूनियर

एनटीआर के बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज, रिलीज हुआ ‘वॉर 2’ का टीज़र

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही