Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना मॉक ड्रिल : 6 मिनट में एंबुलेंस से मरीज को उतार कर आईसीयू में किया भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद

Ranchi  : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य भर के अस्पतालों में सोमवार को मॉक ड्रिल किया गया. सदर अस्पताल रांची में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह, रांची डीसी राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार की मौजूदगी में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान 2 बजकर 10 मिनट में एंबुलेंस से मरीज को लाया गया और छह मिनट के अंदर मरीज को जांच, स्क्रीनिंग कर इमरजेंसी वार्ड के बेड पर भर्ती कर आईसीयू सिस्टम में लगा दिया गया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एलएमओ, ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर मशीन, जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन, कोबास सहित मैनपावर का अवलोकन करना था. जिसको लेकर मॉक ड्रिल कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड में हम कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/13.jpeg"

alt="" width="1600" height="989" />

राज्य भर में कोरोना से निपटने के लिए 1456 वेंटिलेटर बेड तैयार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 21680 बेड सुरक्षित हैं. 1456 वेंटिलेटर युक्त बेड, 11336 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं. 122 पीएसए प्लांट भी ठीक हैं. 27 आरटीपीसीआर लैब लगाने का काम प्रक्रियाधीन है. कुछ लग चुके हैं. व्यवस्था पूरी तरह से चाक- चौबंद है. पूर्व के एसओपी में गुणात्मक सुधार कर नई एसओपी जारी करेंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि फायर नॉर्म्स सही है या नहीं, एलएमओ का प्रेशर ठीक है या नहीं, सभी का मूल्यांकन किया जा रहा है.

पीएसए प्लांट चलाने के लिए एनएचएम और डीएमएफटी फंड से कर्मी बहाल होंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पीएसए प्लांट चलाने और अन्य जरूरी कर्मियों को भी जल्द ही बहाल किया जाएगा. एनएचएम के फंड से पीएसए प्लांट ऑपरेटर को बहाल करने के लिए बात की गई है. इस पर सहमति भी मिली है. इसके अलावा डीएमएफटी फंड के तहत भी मैन पावर की बहाली की जाएगी. बता दें कि कोरोना की दूसरे लहर के बाद पीएसए प्लांट ऑपरेटरों को काम से हटा दिया गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/21.jpeg"

alt="" width="1600" height="1141" />

वैक्सीन की भी की गई है मांग

मंत्री ने बताया कि कोरोना के प्रभाव से बचाने के लिए वैक्सीन की भी मांग की गई है. केंद्रीय मंत्री से वैक्सीन की मांग किस्तों में की गई है. एक किस्त में पचास हजार वैक्सीन की मांग की गई है. कहा कि जो वैक्सीन उपलब्ध करायी जाए, उसकी एक्सपायरी तत्काल की नहीं हो. ऐसा न हो कि एक महीने के अंदर ही वैक्सीन एक्सपायर हो जाए. बता दें कि अब भी राज्य भर में औसतन 23 फीसदी लोगों ने दूसरा डोज नहीं लिया है.

त्योहार में लोगों का हुजूम उमड़ा, बढ़ी संक्रमण की रफ्तार

वहीं रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि कोविड वैक्सीन का ही यह परिणाम है कि लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हुआ है. ओमिक्रोन का स्ट्रेन XBB. 1.16 एसिम्प्टोमेटिक लक्षण वाला है. लेकिन अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि कोरोना का स्ट्रेन बहुत जल्दी बदलता है. ऐसे में यह पता लगा पाना मुश्किल है कि कौन सा स्ट्रेन घातक होगा. सीएस ने कहा कि हाल के दिनों में राज्यभर में बड़े त्योहार मनाए गए. लोगों का हुजूम सड़क पर उतरा. जिस कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11-2.jpeg"

alt="" width="1600" height="1270" />

रिम्स व सदर अस्पताल में एक-एक कोरोना के मरीज भर्ती

वहीं राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और सदर अस्पताल में कोरोना के एक-एक संक्रमित मरीज भर्ती हैं. सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से लाया गया है. वहीं रिम्स में भर्ती मरीज लातेहार का है. दोनों में एसिंप्टोमेटिक लक्षण है. जिनका इलाज चिकित्सक कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – जेल">https://lagatar.in/mamta-devi-former-mla-of-ramgarh-came-out-of-jail-said-morale-is-not-broken-and-strengthened/">जेल

से निकलीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बोलीं- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही