Search

 
 
 

सरायकेला में कोरोना मरीजों को हो रही परेशानी, समय पर नहीं मिल रही मेडिकल किट और चिकित्सीय सलाह

 

Seraikela :">https://seraikela.nic.in/hi/">

जिले के कोरोना मरीजों को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और कंट्रोल रूम से सही समय पर मेडिकल किट और उचित चिकित्सीय सलाह नहीं मिल रही है. इसके कारण सरायकेला के लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार, होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना है. लेकिन सरायकेला में मरीजों को उचित सलाह नहीं मिल पा रही है. वहीं जिले में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है.

सभी मरीजों को देखने का का किया जा रहा है प्रयास : डॉ. प्रमिला

जिले के गम्हरिया सीएचसी की प्रभारी डॉ. प्रमिला ने बताया कि प्रखंड कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से संक्रमित मरीजों को दवाइयां दी जा रही है. साथ ही महत्वपूर्ण घरेलू उपचार भी बताया जा रहा है. डॉ. प्रमिला ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है. जिसके कारण उन्हें एक साथ मरीजों को देखने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मरीजों को देख सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही