Search

 
 
 

रिम्स में फिर से कोरोना के मरीजों की शुरू हुई इंट्री, डेंगू वार्ड में तीन संक्रमित भर्ती

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है. राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 177 पर पहुंच गया है. जबकि रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गयी है. राज्य में कुल संक्रमितों की 60 फीसदी सिर्फ रांची में है. वहीं रिम्स में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की एंट्री शुरू हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार रिम्‍स के डेंगू वार्ड में 3 संक्रमित मरीज भर्ती हैं. इसे भी पढ़ें – शराब">https://lagatar.in/ias-and-ips-officers-lobbied-to-save-prem-prakash-in-liquor-case/">शराब

मामले में प्रेम प्रकाश को बचाने के लिए IAS और IPS अधिकारियों ने की थी पैरवी

पश्चिम बंगाल की 70 वर्षीय महिला भर्ती

रिम्स के डेंगू वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 3 है. इनमें पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की 70 वर्षीय महिला का भी इलाज किया जा रहा है. वहीं रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शनिवार को 469 सैंपल की जांच की गई. इनमें कोरोना के पांच संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है.

किस जिले में कोरोना के कितने सक्रिय मरीज

बोकारो-08, चतरा-01, देवघर-26, दुमका-01, पूर्वी सिंहभूम-21, गढ़वा-01, हजारीबाग-06, जामताड़ा-01,कोडरमा-03,लोहरदगा-01 और रांची में 108 में सक्रिय मरीज है. इसे भी पढ़ें – नक्सलियों">https://lagatar.in/anti-repression-week-of-naxalites-bokaro-police-on-alert-mode-search-operation-is-being-conducted-in-the-jungles/">नक्सलियों

का दमन विरोधी सप्ताह : बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर, जगलों में चलाया जा रहा सर्च अभियान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही