Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार लाख के पार, देश में 3521 लोगों की मौत

यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नये मरीजों से सात गुना है. वहां शुक्रवार को 58,700 केस मिले

NewDelhi : देश में कोरोना की सुनामी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नये कोरोना प़ॉजिटिव सामने आये हैं. जबकि 3521 लोगों की मौत हुई. यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है.  यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है.  वहां शुक्रवार को 58,700 केस मिले. बता दें कि पूरी दुनिया में 8.66 लाख नये मरीजों की पहचान की गयी है.  इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाये गये हैं.

कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना 3 लाख से 4 लाख पार गया है

संक्रमण के रफ्तार की बात करें तो पिछले 10 दिन में ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना 3 लाख से 4 लाख पार गया है. 21 अप्रैल को 3.15 लाख मरीज मिले थे, इसके बाद से यह आंकड़ा लगभग हर रोज बढ़ता जा रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में इस रफ्तार में और तेजी आने की आशंका है.

 जहां तक मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं. बीते दिन यहां कोरोना से 3,521 लोगों की मौत हुई. यह भी एक रिकॉर्ड है.  सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया.

अप्रैल में कुल 69,36,034 नये मामले दर्ज किये गये थे

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में कुल 69,36,034 नये मामले दर्ज किये गये थे. अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2020 में कुल 64.9 लाख मामले सामने आये थे. इसके अलावा, अप्रैल में कोरोना से होने वाली मौतों की रफ्तार भी काफी ज्यादा रही. 

देश के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि पिछले तीन दिनों में नेशनल पॉजिटिविटी रेट 21.6% रहा है. जिसका अर्थ है कि हर पांच में से एक से ज्यादा व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इससे अगले कुछ दिनों में दैनिक संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका हो गयी है.  

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

राज्यों के हिसाब से बात करें तो शुक्रवार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए. यहां 62,919 मामले सामने आये. इसके बाद कर्नाटक का नंबर रहा, यहां दैनिक केसों का आंकड़ा 48, 296 पर पहुंच गया. जिसमें से अकेले बेंगलुरु में ही 26,596 नये केस रिपोर्ट किये गये. यूपी में 34,626, दिल्ली में 27,047, राजस्थान में 17,155, छत्तीसगढ़ में 14,994, हरियाणा में 13,833 और मध्य प्रदेश में 12,400 नये केस दर्ज किये गये

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही