Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में इंडियन बैंक में एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव, बंद होने से लोग परेशान

Advertisement
Advertisement

बिना सूचना के बंद होने से ग्राहकों में नाराजगी

Giridih: जिले के गावां प्रखंड मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक बंद रहा. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. बताया जाता है कि बैंक में पदस्थापित एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.  बैंककर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद से बैंक को बंद कर दिया गया है. इसकी सूचना शाखा के मुख्य द्वार पर एक कागज में चिपकाया गया है.

सूचना में लिखा है कि एक बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने से बैंक बंद कर दिया गया है. बाकी बैंक कर्मी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद बैंक खुलेगी. आमदिन की तरह यहां कई लोग बैंक में काम से आये, लेकिन यह लिखा देखकर वापस लौट गये. बगैर सूचना के बैंक बंद होने से ग्राहकों में काफी नाराजगी देखी गयी.

ग्रामीणों का कहना है की अभी शादी का समय है. पैसे की काफी जरूरत होती है. ऐसे में बैंक बंद होने से परेशानी बढ़ गई है. गावां के कांग्रेस नेता जीशान खान ने कहा कि बिना सूचना के बैंक बंद करना गलत है. एक बैंक कर्मी के संक्रमित होने से बैंक बंद नहीं होना चाहिए. इस प्रकार का कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं किया गया है. लोगों ने अविलंब बैंक खोलने की मांग की है.

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही