Search

 
 
 

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में मिले 12,847 नये मरीज, 14 मौतें, पांच राज्यों से 81.37 फीसदी केस

 
LagatarDesk : देश में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर डराने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,847 नये मरीज पाये गये हैं. एक दिन पहले कोरोना के 12,213 नये मरीज मिले थे. कल की तुलना में आज कोरोना के 5.2 फीसदी अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है. पिछले 24 घंटे में 14  मरीजों की मौत हुई है. जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गयी है.

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के सबसे अधिक मामले पांच राज्यों से सामने आये हैं. कुल मामलों में 81.37 फीसदी अकेले इन पांच राज्यों से हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 4255 मरीज पाये गये हैं. यहां अकेले 33.12 फीसदी मामले दर्ज किये गये हैं. इसके बाद केरल में 3,419, दिल्ली में 1,323, कर्नाटक में 833 और हरियाणा में 625 मामले सामने आये. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,063 पर पहुंच गयी है. इसे भी पढ़े : लगातार">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-for-the-second-consecutive-day-sensex-fell-310-points-nifty-slipped-below-15300/">लगातार

दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 15300 से नीचे फिसली

रिकवरी रेट बढ़कर 98.64 फीसदी पर पहुंची

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 7,985 मरीज ठीक हुए. जिससे बाद देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,82,697 हो गयी. रिकवरी रेट अब 98.64 फीसदी हो गयी है.  पिछले 24 घंटे में 15,27,365 लोगों को वैक्सीन लगाये गये. जिसके बाद अब तक वैक्सीन लगवाने वालों की कुल संख्या 1,95,84,03,471 हो गयी. पिछले 24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल की जांच की गयी. इसे भी पढ़े : RBI">https://lagatar.in/rbi-removes-restrictions-on-mastercard-after-one-year-also-allows-adding-new-customers/">RBI

ने एक साल बाद Mastercard पर लगे प्रतिबंध हटाये, नये ग्राहक जोड़ने की भी इजाजत दी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही