Search

 
 
 

कोरोना अपडेट : देश में बीते 24 घंटे में मिले 13,313 नये मरीज, 38 मौतें, एक्टिव केस 83,990

 
LagatarDesk : देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है. मौत के आंकड़े भी डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में 13,313 नये मरीज पाये गये. बुधवार की तुलना में यह आंकड़ा 8.7 फीसदी अधिक है. नये मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 83,990 पहुंच गया है. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 38 लोगों की जान चली गयी. अबतक कोराना से 5,24,941 लोगों की मौत हो चुकी है. (पढ़े, एकनाथ">https://lagatar.in/eknath-shinde-factions-attempt-to-capture-the-shivsena-sent-a-letter-signed-by-34-mlas-to-the-governor-seven-mlas-reached-guwahati/">एकनाथ

शिंदे गुट की शिवसेना पर कब्जा करने की कवायद, 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र गवर्नर को भेजा, और सात विधायक गुवाहाटी पहुंचे

पांच राज्यों में कोरोना की स्थिति चिंताजनक

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से के अनुसार, पांच राज्यों में कोरोना की स्थिति चिंताजनक है. पिछले 24 घंटे में केरल में 4,224, महाराष्ट्र में 3,260, दिल्ली में 928, तमिलनाडु में 771 और उत्तर प्रदेश में 678 नये केस दर्ज किये गये. कुल नये केसों में से 74.07 फीसदी मामले इन पांच राज्यों से आये हैं. वहीं कुल नये केसों में केरल से अकेले 31.73 फीसदी मामले हैं. इसे भी पढ़े : ‘यूपी">https://lagatar.in/neha-singh-rathore-who-sang-the-song-up-mein-ka-ba-got-her-life-partner-in-uttar-pradesh-people-said-sasural-ba/">‘यूपी

में का बा’ पूछने वाली नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश में मिला जीवनसाथी, लोगों ने कहा-ससुराल बा…

24 घंटे में 10,972 मरीज हुए स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10,972 मरीज ठीक हुए. रिकवरी रेट फिलहाल 98.6 फीसदी है. कोविड वैक्सीन की बात करें तो बीते 24 घंटे में 14,91,941 कोविड टीके लगाये गये. अबतक 1,96,62,11,973 कोविड वैक्सीन लगायी जा चुकी है. इसे भी पढ़े : मौसम">https://lagatar.in/meteorological-department-alert-rain-will-be-accompanied-by-thunderstorms-in-many-other-districts-including-ranchi-gumla-palamu/">मौसम

विभाग का अलर्ट, रांची, गुमला, पलामू समेत कई अन्य जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही