Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अपडेट : बिहार में 24 घंटे में मिले 1491 नये मरीज, 61 की मौत, 5362 हुए स्वस्थ

Advertisement
Advertisement

Bihar : राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

घट रही है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी आयी है. हालांकि चिंता की बात यह है कि बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

में हर दिन जांच की संख्या में गिरावट आ रही है. लॉकडाउन के शुरुआत में हर दिन एक लाख से अधिक सैंपल की जांच हो रही थी. लेकिन शनिवार को कुल  82,468 सैंपलों की जांच की गयी. इसके पहले शुक्रवार को भी सिर्फ 92,173 लोगों की ही जांच की गई थी. वहीं गुरुवार को 1,22,126 नमूनों की जांच हुई थी.

कोरोना संक्रमण का दर घटकर 1.80 फीसदी हुई

शनिवार को राज्य में 1491 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कुल 21,084 सक्रिय मामले हो गये हैं. इसी तरह राज्य में कोरोना संक्रमण दर घटकर 1.80 फीसदी हो गयी. बिहार में पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़कर 5052 हो गया. वहीं शनिवार को कुल 5168 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 96.29 फीसदी हो गया है. प्रदेश में अब तक 1.03 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. इनमें से 18-44 आयु के 15.95 लाख लोग है.   

8 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन की अवधि

सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए बड़े कदम उठा सकती है. सूत्रों के अनुसार, राज्य में लॉकडाउन की अवधि को 7 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है. सरकार आगामी 8 जून तक लॉकडाउन लगाने के बारे में फैसला कर सकती है. इस बार लॉकडाउन में कई पाबंदियों को हटाया जा सकता है.

इस जिले में मिले इतने कोरोना संक्रमित

बिहार के दो जिलों में 100 से अधिक नये मामले सामने आये हैं. पटना में 196 और समस्तीपुर में 110 नये मरीज मिले हैं. इसके अलावा गया में 96, बेगूसराय में 85, गोपालगंज में 76, औरंगाबाद में 70, नालंदा में 65 और अररिया में 53 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बिहार के कुछ जिलों में 50 से भी कम कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. मुजफ्फरपुर में 49, मुंगेर में 45, कटिहार में 44, मधुबनी में 42, सीवान में 41 और सुपौल में 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इसके अलावा अरवल में 36, किशनगंज में 34, दरभंगा में 32, खगड़िया में 31 और पूर्णिया में 31 नये मरीज मिले हैं. भागलपुर में 28, वैशाली में 28, सारण में 27, भोजपुर में 20, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण में 19 और रोहतास में 19 लोग कोरोना से संक्रमित है. लखीसराय में 17, नवादा में 14, पश्चिमी चंपारण में 14, जमुई में 11, शिवहर में 11 और सहरसा में 11 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं सीतामढ़ी से 9, बक्सर में 8, शेखपुरा में 7, बांका में 5, कैमूर में 5 और जहानाबाद में चार नये मरीज पाये गये हैं.

[wpse_comments_template]

">https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/cm-nitish-kumar-tweet-for-treatment-of-black-fungus-in-bihar-cases-in-all-medical-college-and-hospital-of-bihar-news-today-skt">



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही