Search

CORONA UPDATE : फिर मिले रिकॉर्ड मरीज, 3480 नए केस आए, 28 ने तोड़ा दम, एक्टिव केस 20 हजार के पार

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 3480 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार झारखंड के विभिन्न जिले के 28 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1325 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 20651 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1320 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 8 हजार के पार

राजधानी रांची में आज कोरोना के 1393 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर साढ़े आठ हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 8691 पर पहुंच गया है. वहीं गुरुवार को रांची में 05 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वही दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 492 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2768 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में 04 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 50, चतरा में 02, देवघर में 57, धनबाद में 82, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 492, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 57, गुमला में 94, हजारीबाग में 104, जामताड़ा में 33, खूंटी में 73, कोडरमा में 145, लातेहार में 56, लोहरदगा में 37, पाकुड़ में 19, पलामू में 52, रामगढ़ में 96, रांची में 1393, साहेबगंज में 53, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 71, पश्चिमी सिंहभूम में 60 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

देवघर में 1, धनबाद में 9,दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 4, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 1, कोडरमा में 1, रामगढ़ में.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//