Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Corona Update : पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख से अधिक नये मरीज, 1,038 की मौत

Advertisement
Advertisement

New Delhi :  भारत में कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. भारत में गुरुवार को कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं. वहीं भारत में लगातार दूसरे दिन 1000 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. पिछले 10 दिनों में नये मामलों की संख्या दोगुनी हो गयी है.

केंद्रीय">https://main.mohfw.gov.in/hi">केंद्रीय

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नये मरीज मिले हैं. नये मरीजों के मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से कुल 1,038 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद मौतों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गयी है. देश में  फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 14,71,877 हो गया है. वहीं कोरोना से 1,24,29,564 लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक केस

 महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आये हैं.  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 58,952 मामले सामने आये  हैं. दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है. यहां कल 20,510 नये मरीज मिले हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में 17,282 नए केस सामने आये हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14,250 नये केस, मध्य प्रदेश में 9,720, गुजरात में 7,410, बिहार में 4786 कोरोना संक्रमित मिले हैं. 

राजस्थान में 16 से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

राजस्थान सरकार ने बढ़ते केस के कारण नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. सभी शहरों में 16-30 अप्रैल तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू है.

इसे भी पढ़े : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-modi-shah-spread-corona-said-smriti-irani-these-are-her-rites/50178/">ममता

ने कहा, मोदी-शाह ने फैलाया कोरोना, बोलीं स्मृति ईरानी, यही उनके संस्कार हैं

इन राज्यों में सबसे अधिक नये केस 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना के नये मामलों में से 82 प्रतिशत से अधिक मामले 10 राज्यों से हैं. जिसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही