Search

Corona Update: घट रहे हैं मरीज, 2507 नये केस मिले, 5463 ने दी मात, एक्टिव केस घटकर हुआ 33 हजार

Ranchi : झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दिया है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2507 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों के 60 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5463 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर आंकड़ा 33524 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा 4539 पर पहुंच गया है.

राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 6 हजार

राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से सोमवार को राहत मिली है. रांची में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1617 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार के पार है. रांची में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6772 है. वहीं रांची में 10 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.
दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 392 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3429 पर पहुंच गया है. जबकि यहां 4 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 629 है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 137, चतरा में 20, देवघर में 76, धनबाद में 151, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 392, गढ़वा में 99, गिरिडीह में 85, गोड्डा में 32, गुमला में 182, हजारीबाग में 215, जामताड़ा में 33, खूंटी में 94, कोडरमा में 73, लातेहार में 55, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में 04, पलामू में 127, रामगढ़ में 119, रांची में 292, साहेबगंज में 21, सरायकेला में 52, सिमडेगा में 82, पश्चिमी सिंहभूम में 112 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 07, चतरा में 02, धनबाद में 04, पूर्वी सिंहभूम में 12, गढ़वा में 02, गुमला में 02, हजारीबाग में 06, जामताड़ा में 01, खूंटी में 01, कोडरमा में 01, लातेहार में 01, पलामू में 01, रामगढ़ में 02, रांची में 10, सरायकेला में 01, सिमडेगा में 02, पश्चिमी सिंहभूम में 03, कोरोना संकमितों की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//