Search

 
 
 

धनबाद के पूजा पंडालों में नहीं लगा कोरोना टीकाकरण शिविर

 
Dhanbad : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने पूजा पंडालों में कोराना टीकाकरण शिविर लगाने का निर्देश दिया है, ताकि अब तक टीका नहीं लगा पाए श्रद्धालुओं को वैक्सीन दी जा सके. लेकिन जिला स्वास्थ विभाग की ओर से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-peoples-representatives-worshiped-maa-durga-and-sought-happiness-and-prosperity-of-the-residents-of-koyalanchal/">(Dhanbad)

के पूजा पंडालों में महाअष्टमी पर 3 अक्टूबर को वैक्सीनेशन कैंप नहीं लगाया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने मामले को टालते हुए कहा कि वैक्सीनेशन कैंप की जानकारी जिला टीकाकरण पदाधिकारी के पास होती है. वही कुछ बता सकते हैं. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में टीकाकरण के लिए 150 कर्मचारियों की बहाली हुई थी, लेकिन इन्हें पिछले 13 महीने से मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से पिछले अप्रैल से ही कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इससे धनबाद में टीकाकरण की रफ्तार बेहद कम हो गई है. इन कर्मचारियों से दोबारा काम लेने में विभाग विफल रहा है. वहीं, इन कर्मचारियों ने सरकार से दो टूक कह दिया है कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा, काम पर नहीं लौटेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-enjoy-the-worship-on-foot-vehicles-will-have-to-be-parked-two-km-before-the-pandal/">नबाद

: पैदल ही लें पूजा का आनंद, पंडाल से दो किमी पहले ही खड़े करने होंगे वाहन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही