Search

पलामू में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू

Medininagar (Palamu) :  पलामू जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए सोमवार से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है. उपायुक्त शशि रंजन ने आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) से इसकी विधिवत शुरुआत की. उन्होंने टीका लेने वाले 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण के बाद गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किया.उपायुक्त ने कहा कि पलामू में 15 से 18 आयुवर्ग के 1 लाख 41 हजार 15 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में एक एक एवं जिला मुख्यालय में दो टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं. जिला मुख्यालय में एमएमसीएच में और टाउन हॉल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-former-chief-minister-jitan-ram-manjhi-his-wife-daughter-and-daughter-in-law-corona-infected/">बिहार

: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित

कोविड गाइडलाइन का अनुपालन आवश्यक

साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम को स्कूल-कॉलेज में जाकर निर्धारित आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं रहे. उन्होंने कहा कि  कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन आवश्यक है. सभी लोग सतर्क एवं सावधान रहें और मास्क पहनें. कही भी अनावश्यक आवाजाही से बचें. एक दूसरे के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रखें. सैनिटाइजर या साबुन-पानी से हाथों की सफाई करते रहें. टीका अवश्य लें. उन्होंने कहा कि एहतियात ही बचाव है.कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के मौके पर उपायुक्त शशि रंजन के अलावा सदर  अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय कुमार, डीपीएम दीपक कुमार, सुखराम बाबू, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनूप, डीडीएम शशिकांत तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-restart-admission-portal-and-increase-seat-in-pg/">चांडिल

: एडमिशन पोर्टल पुनः चालू कराने व पीजी में सीट बढ़ाने की मांग

टीका लगवाकर अच्छा लगा

टीका लेने के बाद 16 वर्षीय स्वांगी दुबे ने बताया कि टीका लेने के लिए उनमें उत्साह था. 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए जब सूचना मिली तो बड़ी खुशी हुई. आज टीका लगवाकर अच्छा लगा. कोई परेशानी नहीं हुई.10 वीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आज टीका लिया. टीका को लेकर मन में कई तरह की भ्रांतियां थी, लेकिन टीका लेने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट हूं. अब वह अपने दोस्तों को भी टीका की अहमियत को बताएंगी. इसे भी पढ़ें-पटमदा">https://lagatar.in/teenagers-showed-enthusiasm-for-taking-corona-vaccine-in-patamda-and-bodam/">पटमदा

और बोड़ाम में कोरोना का टीका लेने के लिए किशोर-किशोरियों में दिखा उत्साह

कोविन एप्प पर भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

15 से 18 वर्ष तक के बच्चे कोविड टीकाकरण के लिए कोविन एप्प पर पंजीयन करा सकते हैं अथवा टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र के साथ आकर ऑन स्पॉट भी टीका ले सकते हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//