Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने फिर बढ़ायी टेंशन, देश में 24 घंटे में मिले 15940 नये मरीज, 20 मौतें

LagatarDesk : देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में 15940 नये मरीज पाये गये. हालांकि कल की तुलना में आज 1396 मरीज कम मिले. यानी कल की तुलना में आज 8.1 फीसदी कम नये मरीज पाये गये. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 20 कोरोना मरीज की जान चली गयी. कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,974 हो गयी. (पढ़े, नक्सलियों">https://lagatar.in/anti-repression-week-of-naxalites-bokaro-police-on-alert-mode-search-operation-is-being-conducted-in-the-jungles/">नक्सलियों

का दमन विरोधी सप्ताह : बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर, जगलों में चलाया जा रहा सर्च अभियान)

नये संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस 91779 

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच एक्टिव केस की तादाद भी बढ़ती जा रही है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91779 पर पहुंच गयी है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 4.39 फीसदी है. भारत में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4,33,78,234 हो गयी.

74.08 फीसदी नये मामले पांच राज्यों से आये

कोरोना के सबसे अधिक मामले पांच राज्यों से आ रहे हैं. इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 4,205, केरल में 3,981, दिल्ली में 1,447, तमिलनाडु में 1,359 और कर्नाटक में 816 मामले सामने आये हैं. देश में मिले कुल नये मामलों में से 74.08 फीसदी नये मामले इन पांच राज्यों से हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/rain-will-continue-throughout-the-day-in-ranchi-there-is-a-possibility-of-thunderstorm-in-bokaro-dhanbad/">रांची

में दिनभर होती रहेगी बारिश, बोकारो-धनबाद में वज्रपात की संभावना

एक दिन में 12425 मरीज हुए स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,425 मरीज स्वस्थ हुए. जिसके बाद रिकवरी रेट बढ़कर 98.58 फीसदी हो गयी. अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,27,61,481 हो गयी. वहीं एक दिन में कोरोना की 15,73,341 डोज दी गयी हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,103 सैंपल की जांच की गयी. इसे भी पढ़े : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-political-league-shivsena-meeting-today-deputy-speaker-seeks-legal-advice-from-advocate-general-on-cancellation-of-membership-of-rebel-mlas/">महाराष्ट्र

पॉलिटिकल लीग : शिवसेना की बैठक आज, डिप्टी स्पीकर ने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर एडवोकेट जनरल से कानूनी सलाह मांगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही