Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड में कोरोना का साया, जॉन के बाद अब एकता कपूर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना का कहर  लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन किसी ना किसी सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है. अब इस लिस्ट में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है. एकता कपूर की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है.

संपर्क में आये हैं तो करा लें टेस्ट

एकता कपूर ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. एकता कपूर ने लिखा कि सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं. जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं.
https://www.instagram.com/p/CYQuTwdKq0r/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CYQuTwdKq0r/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

आज ही सुबह जॉन की भी कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

आज ही सुबह खबर आयी थी कि जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्र‍िया रुंचाल कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. जॉन ने इंस्टाग्राम के स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है. जॉन ने बताया कि वो और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. इसलिए अब हम किसी के संपर्क में नहीं हैं. दोनों में कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाये गये हैं. इसे भी पढ़े : सीमित">https://lagatar.in/training-of-389-policemen-who-became-inspector-from-limited-examination-will-not-be-passing-out-parade/">सीमित

परीक्षा से दरोगा बने 389 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी, नहीं होगा पासिंग आउट परेड

बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में 

एकता और जॉन अब्राहम से पहले दिसंबर में कई अन्य सेलेब्स भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, मृणाल ठाकुर कोरोना की चपेट आ चुके हैं. करीना और अमृता की रिपोर्ट क्रिसमस से पहले ही निगेटिव हो गयी हैं. वहीं अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इसे भी पढ़े : जेट">https://lagatar.in/jet-fuel-price-hike-and-omicron-side-effectspicejet-and-indigo-shares-fell-nearly-4-per-cent/">जेट

फ्यूल के दाम बढ़ने और ओमिक्रॉन का साइड इफेक्ट, स्पाइसजेट और इंडिगो के शेयर करीब 4 फीसदी लुढ़के [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही