Search

 
 
 

Ranchi News: 176 पूजा पंडालों को निगम ने 9 जोन में बांटा, 3 शिफ्टों में होगी सफाई

Ranchi News: दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों, संपर्क मार्गों और विसर्जन स्थलों पर तीन शिफ्टों में सफाई कराई जाएगी. रात में सफाई टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिए गए है.
 
पत्रकारों को जानकारी देते पदाधिकारी
  • 3 शिफ्टों में सफाई, रात में टीम रहेगी सक्रिय
  • खुले नालों पर स्लैब, विसर्जन कुंड भी बनेंगे
  • बड़ा तालाब-मेन रोड के लिए विशेष टीम

Ranchi News: 11 अक्टूबर से दुर्गोत्सव शुरू हो रहा है. इस दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. इससे पहले नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बार 53 वार्डों के 176 पूजा पंडाल बनाए गए हैं. इसे 9 जोन में बांटकर सभी पूजा पंडालो के सामने सुविधा दी जाएगी. जिसमें स्वच्छता, रोशनी और नागरिक सुविधाओं की निगरानी की जाएगी. प्रत्येक जोन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.

 

दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों, संपर्क मार्गों और विसर्जन स्थलों पर तीन शिफ्टों में सफाई कराई जाएगी. रात में सफाई टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिए गए है. पंडालों के आसपास नियमित झाड़ू, कूड़ा उठाव, नालियों की सफाई और घास कटाई कराई जाएगी. पूजा के दौरान पूजा समितियों से बेहतर समन्वय स्थापित किए जायेगें.

इसे भी पढ़ें: 

खुले नालों के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए अभियंत्रण शाखा के साथ समन्वय कर आवश्यक स्थानों पर स्लैब और स्टोन डस्ट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. विसर्जन को लेकर भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए जलाशयों को चिन्हित किए गये है. विसर्जन स्थलों की सफाई कराई जाएगी. तालाबों में विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे, ताकि पूजा समितियां तय स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें और जलाशयों की स्वच्छता व सुरक्षा बनी रहे.

 

पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में पर्याप्त रोशनी के लिए विद्युत शाखा को संबंधित एजेंसी के साथ लगातार समन्वय करने का निर्देश दिया गया है. सभी स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कराया जाएगा. खराब और बंद लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा. बड़ा तालाब बाजार और मेन रोड क्षेत्र में विशेष टीम तैनात कर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही