Search

 
 
 

देश की शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है, यह बेईमान वसूली तंत्र में तब्दील हो गयी है : राहुल गांधी

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद जवाबदेही तय करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं.  राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर मीडिया में भी सन्नाटा है.
 
राहुल गांधी

New Delhi :  देश की शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है. यह वसूली तंत्र में तब्दील हो गयी है.  पक्षपाती हो गयी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी यह कहते हुए मोदी सरकार पर हमलावर हुए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसलिए छात्रों को अब संगठित होकर लड़ना होगा, ताकि छात्रों का गूंज अभियान शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए क्रांति का माध्यम बने.

 

राहुल गांधी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पोस्ट कर कहा, 'भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती और बेईमान जैसे शब्द उनके नहीं, बल्कि देश के छात्रों के हैं, जो आज की शिक्षा व्यवस्था का वर्णन कर रहे हैं.  आरोप लगाया कि बच्चों का भविष्य संवारने के लिए बनाई गयी शिक्षा व्यवस्था अब  बेईमान वसूली तंत्र में बदल चुकी है. यह छात्रों और उनके परिवारों को कर्ज, तनाव और निराशा की ओर धकेल रही है. 

 

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद जवाबदेही तय करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं. 
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर मीडिया में भी सन्नाटा है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही