Search

नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगाना होगा काउंसिल का चक्कर, फरवरी से ऑनलाइन व्यवस्था

Ranchi: झारखंड नर्स पंजीकरण परिषद (जेएनआरसी) ने राज्य के करीब 29 हजार नर्सों को रहत देने की कवायद शुरू कर दी है. परिषद अपनी वेबसाइट को डेवलप कर रहा है, और लगभग 90 प्रतिशत काम भी पूरा हो गया है. फरवरी से इस व्यवस्था के तहत नर्सें ऑनलाइन ही अपना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. गौरतलब है कि पांच साल में एक बार राज्य की नर्सों को जेएनआरसी से अपना सर्टिफिकेट का रिन्यूअल कराना पड़ता है. इस प्रक्रिया के लिए पहले उन्हें एक हजार रुपये जेएनआरसी की वेबसाइट से ऑनलाइन भुगतान करना पड़ता है. जिसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए रांची नर्सिंग काउंसिल आना पड़ता है. इसे पढ़ें-झरिया">https://lagatar.in/work-on-jharia-rehabilitation-plan-soon-closure-of-coal-mines-will-be-done-in-scientific-way-coal-secretary/">झरिया

पुनर्वास योजना पर काम जल्द, साइंटिफिक तरीके से होगा कोल माइंस का क्लोजर : कोयला सचिव

संथाल समेत दूर- दराज की नर्सों को मिलेगी राहत

ऑनलाइन व्यवस्था के तहत दूर-दराज से आने वाली नर्सों को सुविधा मिलेगा. सर्टिफिकेट रिन्यूअल के लिए नर्सों को काउंसिल का चक्कर लगाना पड़ता था, और इस प्रक्रिया में 2 से 3 दिन भी लग जाते थे. वहीं जल्दी काम के नाम पर उगाही भी होती थी.

क्या कहती हैं नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार

नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार कल्पना कुमारी ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से नर्सों को सुविधा होगी. हर 5 साल में काउंसिल का चक्कर लगाना पड़ता था. लोगों को अपना काम छोड़कर रिन्यूअल के लिए रांची आना पड़ता था. वेबसाइट का काम लगभग पूरा हो चुका है. फरवरी तक ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो जाएगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-cuts-cake-in-agyarkund-on-shibu-sorens-79th-birthday/">धनबाद

: शिबू सोरेन के 79वें जन्मदिन पर एग्यारकुंड में झामुमो ने काटा केक

राज्य में नर्सिंग काउंसिल से निबंधित नर्सों की संख्या

एएनएम: 18482 जीएनएम: 8558 पोस्ट बेसिक (बीएससी नर्सिंग):433 बीएससी नर्सिंग: 1589 एमएससी नर्सिंग: 03 [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp