Search

मतगणना कल, हजारीबाग में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, मोबाईल फोन ले जाने पर रहेगी मनाही

Hazaribagh : सोमवार को स्थानीय नगर भवन में दंडाधिकारिओं, पुलिस पदाधिकारीयों व मतगणना कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में मतगणना की जानकारी के साथ कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए.  गणना सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना सहायकों को सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना करने की जानकारी दी गयी. वहीं सामान्य वोटों की गिनती की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया. उपायुक्त ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. काउंटिंग एजेंट और काउंटिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं. जिसे आयोजन स्थल में साइनेज के माध्यम से दर्शाया गया है. उपायुक्त ने सभी मतगणना कर्मियों को मतगणना केंद्र में सुबह अपने-अपने टेबल पर ससमय पहुंच जाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन यानी चार जून को सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती प्रारंभ होगी. उपायुक्त ने बताया कि मतगणना स्थल परिसर में काउंटिंग एजेंट,काउंटिंग स्टाफ समेत किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्णतः मनाही रहेगी केवल मिडिया कर्मियों (फोटो युक्त पहचान पत्र) को परिसर में बने मीडिया सेंटर तक फोन ले जाने की छूट रहेगी. काउंटिंग सेंटर में किसी प्रकार का फोन का गैजेट्स ले जाना सभी के लिए प्रतिबंधित रहेगा. पूरे परिसर में 360 डिग्री सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी. उन्होंने विशेष रूप से पुलिस व सुरक्षा में लगे जवानों को मुख्य द्वार पर सघन जांच व त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : अरुणोदय">https://lagatar.in/arunoday-cricket-academy-won-madhu-priya-memorial-under-14-cricket-competition-got-21-thousand-prize-money/">अरुणोदय

क्रिकेट अकादमी ने जीता मधु प्रिया स्मारक अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता, 21 हजार मिला इनाम
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मतगणन कर्मियों और काउंटिंग एजेंट के वाहनों के लिए दो अलग अलग पार्किंग बनाए गए है, बरही की ओर से आने वाले वाहनों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय और डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक की ओर से आने वाले वाहनों को लिए नियोजन कार्यालय (आईटीआई) परिसर में बने पार्किंग स्थल पर रखने को कहा. उन्होंने यत्र तत्र वाहनों को पार्क न करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र को हमेशा अपने साथ रखने को कहा. पुलिस पदाधिकारीयों को भी अपने साथ परिसर में फोन न लाने को कहा. किसी भी व्यक्ति द्वारा माचिस व ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने को कहा. पुलिस के जवान को कड़ी निगरानी के साथ सहयोगात्मक रवैया भी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया की पुलिस के लिए भोजन पानी को व्यवस्था रहेगी. उन्होंने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त जवानों को ससमय स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण में गणना कर्मियों को गणना संबंधी दस्तावेजों का मिलान करने, मतगणना परिणाम प्राप्त करने सहित अन्य प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी. मौके पर डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, एडीओ सदर व बरही, एसडीपीओ सदर शिवाशीष कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/delegation-of-sanyukt-shikchak-moarcha-submitted-a-memorandum-to-secretary-of-school-education-and-literacy-department/">संयुक्त

शिक्षक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//