Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश किसानों का बलिदान याद रखेगा : भाकपा माले

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): मेदिनीनगर में भाकपा माले ने जनसभा का आयोजन किया. सभी कार्यकर्ता कृषि कानून की वापसी की खुशी मनाने छह मुहान चौक पर जमा हुए. उन्होंने इसे किसान आंदोलन की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि देश किसानों का बलिदान याद रखेगा. उन्होंने किसानों के हत्यारे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करो के नारे लगाए. साथ ही माफी का नाटक बंद करो और अडानी अंबानी का राज खत्म करो के नारे लगाए. भाकपा माले जिला सचिव कामरेड आरएन सिंह ने जनसभा की अध्यक्षता व संचालन किया. पार्टी के वरीय नेता कामरेड नंदलाल सिंह ने कहा कि यह जीत पूरे विश्व स्तर की एक बड़ी लड़ाई के रूप में जीत है. सालों से किसान आंदोलन और तीनों कृषि कानूनों को लेकर सड़कों पर रहे. कई आंदोलनकारी किसानों ने शहादत दिए. हम सभी शहीद किसानों को क्रांतिकारी सलाम पेश करते हैं. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/nitish-praised-modis-decision-opposition-parties-called-the-victory-of-the-struggles/">मोदी

के फैसले को नीतीश ने सराहा, विपक्षी दलों ने संघर्षों की जीत बताया            
सभा में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र भुइयां, जिला रसोईया संघ अध्यक्ष अनीता देवी, आईशा जिला अध्यक्ष दिव्या भगत, प्रदीप विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, जासीम अंसारी, मनीष विश्वकर्मा, राजकुमार पासवान, संतू पासवान, द्वारिक विश्वकर्मा और सरफराज आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- कृषि">https://lagatar.in/sonia-slams-pm-modi-on-withdrawal-of-agriculture-law-says-governments-arrogance-is-loose/">कृषि

कानून वापस लिये जाने पर सोनिया ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, कहा, सरकार का अहंकार हारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही