Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: कुमारडुंगी में दंपती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब किनारे मिला शव

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडाकिदा गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा दंपती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडाकिदा गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा दंपती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: 

शुक्रवार को गांव के तालाब के पास से दोनों के शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 44 वर्षीय डोका सिंकू और उनकी 42 वर्षीय पत्नी गुरूबारी के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि गुरुवार रात दंपती भोजन करने के बाद अपने घर में सो रहे थे. आशंका है कि देर रात अपराधी घर में घुसे और धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शवों को तालाब के पास ले जाकर फेंक दिया गया.

 

इधर सूचना मिलने पर कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. परिजनों ने बताया कि हत्या के कारणों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

 

इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और डायन-बिसाही दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही