Search

Court News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, 30 हजार जुर्माना भी

Ranchi : नाबालिग से यौन शोषण से जुड़े मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने सोमवार को जेल में बंद आरोपी मोहम्मद साजिद को 10 साल के सश्रम कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
 
मामले में पीड़िता ने रांची के अरगोड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह मामला अगस्त 2025 का है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता के मंदिर से वापस लौटने के दौरान आरोपी मोहम्मद साजिद ने उसे रास्ते में रोककर उसे जूस पीने को कहा.

बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए गवाह ने भी घटना को सही बताया था. वहीं, पीड़िता ने भी अदालत में घटना का समर्थन किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही