Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News: सरकारी मुकदमों की होगी डिजिटल निगरानी, झारखंड में लॉन्च हुआ विधि पोर्टल 2.0

हाईकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में आज महाधिवक्ता रोहित राय ने विधि पोर्टल 2 का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि विधि पोर्टल 2 में कई बेहतरीन फीचर हैं. हाईकोर्ट की वेबसाइट पर केस के निष्पादन का ऑर्डर जारी होने के 8 घंटे के भीतर विधि पोर्टल पर भी ऑर्डर अपलोड हो जाएगा. इससे संबंधित विभाग भी अपने केस के निर्णय की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार ने सरकारी मुकदमों के बेहतर प्रबंधन के लिए 'विधि पोर्टल 2.0' लॉन्च किया है. इसका उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया. सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तैयार यह पोर्टल सरकारी मुकदमों की निगरानी और पैरवी को तेज, पारदर्शी और आसान बनाएगा.

इस पोर्टल के जरिए सभी सरकारी विभाग, विधि विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय और सरकारी वकील एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे. इससे मुकदमों की रियल टाइम निगरानी, समय पर अलर्ट और जरूरी जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी.

विधि पोर्टल 2.0 में 20 से ज्यादा नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं. इसमें ई-कोर्ट्स से जुड़ाव, स्मार्ट कॉज लिस्ट, केस डाइजेस्ट, एग्जीक्यूटिव डैशबोर्ड, नोटिस मैनेजमेंट और मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं शामिल हैं. भविष्य में इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कानूनी विश्लेषण भी जोड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने कहा कि यह पोर्टल सरकारी मुकदमों की बेहतर निगरानी और अदालतों में प्रभावी पैरवी में मदद करेगा. वहीं आईटी सचिव पूजा सिंघल ने इसे तकनीक के जरिए पारदर्शी शासन की दिशा में बड़ा कदम बताया.

सरकार सभी विभागों के अधिकारियों और पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण भी देगी, ताकि इसका बेहतर उपयोग किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही