Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News : बोकारो युवती लापता केस: कोलकाता CFSL की जांच रिपोर्ट HC में पेश, अगली सुनवाई 25 को

युवती के कंकाल व माता-पिता के DNA सैंपल की मिलान के बाद टेस्ट रिपोर्ट कोलकाता सीएफएसएल से आ गई. सील बंद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद हाईकोर्ट में इसका अवलोकन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : बोकारो की लापता युवती के कंकाल व माता-पिता के DNA सैंपल की मिलान के बाद टेस्ट रिपोर्ट कोलकाता सीएफएसएल से आ गई. सील बंद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद हाईकोर्ट में इसका अवलोकन किया गया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 जून को निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान SIT की टीम भी मौजूद थी. 

 

पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार की अधिवक्ता  को डीएनए टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. प्रार्थी के अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की व शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा. 

 

ज्ञात हो कि मामले में युवती की मां रेखा देवी की ओर से हेवियस कॉपस दायर की गई है. युवती 31 जुलाई 2025 से लापता थी. मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोरा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही