Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

National News : CBI ने 60 करोड़ के घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

New Delhi/Ranchi : सीबीआई ने हरियाणा शिक्षा परियोजना घोटाले में पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. इस अधिकारी ने  प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा के रूप में काम करने के दौरान घोटाले को अंजाम दिया था. IDFC First Bank  स्थित खातों से 504 करोड़ रुपये का गबन हुआ है. पंकज अग्रवाल को इसमें से 60.54 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये आईएएस अधिकारी को थोड़ी देर में कोर्ट में पेश किया जायेगा. 


सीबीआई द्वारा जारी जांच में पाया गया है कि हरियाणा मे वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए IDFC First Bank में खाता खोला गया था. इस बैक में खोले गये खातों में जमा राशि में से आठ सरकारी विभागों के 504 करोड़ रुपये का गबन किया जा चुका है. शेल कंपनियों के सहारे इस राशि का गबन किया गया है. अग्रवाल ने प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा और कृषि विभाग में अपने पदस्थापन के दौरान शिक्षा परियोजना परिषद और एग्रिकल्चर मार्कटिंग बोर्ड का खाता IDFC First Bank खोला था. इन दोनों विभागों के खाते से 60.54 करोड़ रुपये का गबन किया गया है. जांच के इस राशि के गबन में तत्कालीन प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल की संलिप्तता पाये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस घोटाले में अब तक 17 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है.


सीबीआई द्वारा इससे पहले हरियाणा के पंचकुला नगर निगम घोटाले में आइएएस अधिकारी आरके सिंह को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय से मिले रिमांड की अवधि में पूछताछ के बाद आरके सिंह को वापस जेल भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. इन जानकारियों का आधार पर आगे की जांच की जा रही है.


हरियाणा शिक्षा परियोजना घोटाले की जांच राज्य निगरानी विभाग द्वारा की जा रही थी. लेकिन इसमें बड़े अधिकारियों के शामिल होने की वजह से राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी. इसके बाद सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. सीबीआई इस बैक घोटाले के अलावा चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी और चंडीगढ़ नगर निगम घोटाले की भी जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही