Search

 
 
 

Court News : अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी जिशान को नहीं मिली बेल

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़े  आरोपी जिशान अख्तर उर्फ जीशू उर्फ अफरीदी उर्फ सरदार को बेल नहीं मिली. अपर न्यायायुक्त-17 की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. जिशान अख्तर 10 अप्रैल 2025 से जेल में बंद है.
 

Ranchi :  भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़े  आरोपी जिशान अख्तर उर्फ जीशू उर्फ अफरीदी उर्फ सरदार को बेल नहीं मिली. अपर न्यायायुक्त-17 की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. जिशान अख्तर 10 अप्रैल 2025 से जेल में बंद है.

 

बता दें कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी के इस हत्याकांड में शामिल होने के सबूत पेश किए और उसे भी साजिशकर्ता बताया है. साथ ही घटना में उसकी संलिप्तता बताते हुए जमानत का विरोध किया है. इसके बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मजबूत सबूत हैं. आरोपी इस घटना के अन्य आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था. मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड से यह प्रमाणित हो रहा है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही