Search

 
 
 

Latehar News :  घर में घुसकर महिला से छेड़खानी व मारपीट के आरोप, SP से शिकायत

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है और न्याय की मांग की है.
 
  • पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Latehar :   जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है और न्याय की मांग की है. 

 

महिला द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 26 जून की देर रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी. तभी गांव का कृष्णा यादव खिड़की से जबरन उनके घर में घुस गया. आरोप लगाया कि कृष्णा ने उसके साथ छेड़खानी की. शोर मचाने पर घर की अन्‍य महिलाएं जग गयीं और उसके कमरे में आ गयी.

 

कमरे में बिजली जलने के कारण उन लोगों ने उसे पहचान लिया. इसके बाद वह वहां से भाग गया. महिला ने बताया कि वह सभी के साथ कृष्णा यादव के घर गयी तो उसकी पत्‍नी सुगन्ती देवी ने उसके साथ गाली-गलौज की और बाल खींचकर मारपीट की. महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्‍याय की गुहार लगायी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही