Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News : होमगार्ड ऑफिस के मुंशी की जमानत पर कोर्ट ने केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन मांगे

रिश्वत लेने के आरोपी सिमडेगा होमगार्ड ऑफिस के मुंशी राजू कुमार साहू की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. मामले में अदालत ने एसीबी से केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
  • सात हजार रिश्वत लेने का है आरोप

Ranchi :  रिश्वत लेने के आरोपी सिमडेगा होमगार्ड ऑफिस के मुंशी राजू कुमार साहू की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. मामले में अदालत ने एसीबी से केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन की मांग की है.

 

दरअसल एसीबी की टीम ने 21 मई 2026 को राजू कुमार साहू को 7 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था. आरोप है कि राजू कुमार ने होमगार्ड में ड्यूटी लगाने के लिए श्रवण कुमार से 7000 रुपए रिश्वत की मांग की थी.

 

जिसकी शिकायत श्रवण कुमार ने निगरानी ब्यूरो में की थी. शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और राजू कुमार साहू को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया था. 

 

राजू कुमार साहू के पास से विजिलेंस की टीम ने 21000 रुपए बरामद किए थे. मामले को लेकर एसीबी थाना में कांड संख्या 11/ 2026 दर्ज है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही