Search

 
 
 

Court News : बोकारो लापता बच्ची मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

झारखंड हाईकोर्ट में बोकारो की 14 वर्षीय लापता बच्ची की से संबंधित मामले की सुनवाई हुई.  मामले में सीआईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ क्लू मिले हैं, इसका अध्ययन किया जा रहा है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • कोर्ट ने सीबीआई के एसपी रैंक के अधिकारी को किया तलब
  • कल फिर होगी सुनवाई

Ranchi :   झारखंड हाईकोर्ट में बोकारो की 14 वर्षीय लापता बच्ची की से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. मामले में सीआईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ क्लू मिले हैं, इसका अध्ययन किया जा रहा है.

 

जिसपर कोर्ट ने सुनवाई की तिथि मंगलवार निर्धारित कर दी. साथ ही सीबीआई के एसपी रैंक के अधिकारी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट ने कल सुनवाई के दौरान SIT हेड नेहा बाला को भी उपस्थित रहने को कहा है.

 

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विसेंट रोहित मार्की  और अधिवक्ता ऋतुल नंदा ने पक्ष रखा. 

 

दरअसल, बच्ची 16 अक्टूबर 2020 से लापता है. इसको लेकर पिंडराजोरा थाना (बोकारो) में एफआईआर दर्ज हुई थी. जांच के दौरान पुलिस की सुपरविजन रिपोर्ट में इसे अपहरण का मामला माना गया. घटनास्थल के पास बच्ची की साइकिल, चप्पल और किताबें बरामद हुई थीं. मामले की जांच सीआईडी कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही