Search

 
 
 

Court News : प्रेमिका की हत्या मामले में प्रेमी दोषी करार, सजा पर सुनवाई 29 को

Ranchi : प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर उसकी हत्या के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट उसकी सजा के बिंदु पर 29 जून को सुनवाई करेगी.
 

Ranchi : प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर उसकी हत्या के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट उसकी सजा के बिंदु पर 29 जून को सुनवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें...

 

दरअसल, हत्या का यह मामला 19 सितंबर 2022 का है. चान्हो थाना अंतर्गत चलियो खक्सीटोली निवासी मृतका खुशबू एक साल से चलियो के ही शहनाई टोली निवासी राजू उरांव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी. खुशबू आरोपी राजू के घर में रहती थी.

 

करमा पर्व से पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद खुशबू अपने पिता घर में आकर रह रही थी. 19 सितंबर 2022 को सुबह 9 बजे राजू अपने दोस्त सोनू उरांव के साथ खुशबू को लेने पहुंचा था.

 

राजू को शक था कि उसकी प्रेमिका खुशबू किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी है. आरोपी ने खुशबू को घर के आंगन में बुलाया और साथ चलने को कहा. लेकिन खुशबू ने साथ चलने से साफ इनकार कर दिया था. जिसके बाद प्रेमी राजू ने गुस्से में आकर कमर में रखी पिस्टल निकाली और खुशबू के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू और सोनू उरांव दोनों फरार हो गए थे. वे जंगल में छिप गए थे, जिन्हें पुलिस ने शाम के वक्त जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही