Ranchi : डोरंडा का कुख्यात अपराधी मो अमजद उर्फ अमजद गद्दी को एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. उसे लातेहार के कांड संख्या 37/ 2020 में जमानत मिली है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक बरामदगी में मामला दर्ज था.
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत प्रदान की. बता दें कि उस पर हिंदपीढ़ी, कोतवाली और डोरंडा थाना में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment