Search

 
 
 

Latehar News : एसपी ने मुहर्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ताजिया निर्धारित रूट से ही निकलें. संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था करने और फ्लैग मार्च निकाने का भी निर्देश दिया.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी कुमार गौरव.

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस इंसपेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद रहे. एसपी ने अधिकारियों को मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जुरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही सड़कों से अतिक्रमण शीघ्र हटाने का निर्देश दिया,  ताकि मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.


एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ताजिया निर्धारित रूट से ही निकलें. संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था करने और फ्लैग मार्च निकाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर. भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही