Search

 
 
 

Latehar News:हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो, समर्थकों ने निकाला जुलूस

Latehar : जेएलकेएम के उपाध्यक्ष सह देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है. पुलिस ने 21 जून की देर  शाम आरा चमातु स्थित मगध कोल परियोजना क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया था
 

Latehar : जेएलकेएम के उपाध्यक्ष सह देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है. पुलिस ने 21 जून की देर  शाम आरा चमातु स्थित मगध कोल परियोजना क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया था. 


श्री महतो पिछले दिन कोयला निकालने के लिए बनाय गये गड्डेनुमा तालाब में डुब कर मरे तीन मासूम बच्चों  के परिजनों को न्याय व उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. हिरासत से छूटने के बाद जेएलकेएम के कार्यकर्ता और महतो के समर्थकों ने बालूमाथ में जुलूस निकाली. इस दौरान उन्होंने छूट गया जी छूट गया देवेंद्र महतो जेल से छूट गया आदि के नारे लगाये.  


इस दौरान महतो ने कहा कि पुलिस और सीसीएल प्रबंधन रैयतों की आवाज को नहीं दबा सकती है. इतनी बड़ी ह्दय विदारक घटना हो गयी. एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चेर मारे गये लेकिन सीसीएल प्रबंधन किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं की और ना ही मुआवजा का एलान किया. 


उन्होंने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के रैयतो का शोषण हो रहा है. उनके लिए पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य  और रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. सीसीएल प्रबंधन पर पुलिस के बल पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन को एक तिथि निर्धारित कर रैयतों का पुर्नवास नीति के तहत उन्हें हक और अधिकार देने की मांग की है. अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही