Search

Jharkhand : अगले कुछ दिनों तक रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ रद्द भी

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में तीसरी लाइन के काम के कारण 23 जून से 27 जून तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा.
 
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में तीसरी लाइन के काम के कारण 23 जून से 27 जून तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा.

रेलवे के अनुसार, रांची-सासाराम एक्सप्रेस और सासाराम-रांची एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कुछ दिनों तक नहीं चलेंगी. वहीं, कई लंबी दूरी की ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.

इसके अलावा 23 जून से 27 जून तक कुछ ट्रेनों का बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव भी नहीं होगा. ऐसे यात्रियों को डाल्टनगंज या मझिआंव स्टेशन से यात्रा करने की सलाह दी गई है. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जान लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही