Search

 
 
 

नियम तोड़ेंगे, जुर्माना भरेंगे, पर सुधरेंगे नहीं रांचीवासी

Ranchi : रांची जिला में करीब 18 लाख वाहन हैं. इनमें करीब 15.5 लाख दोपहिया और 2.5 लाख चार पहिया वाहन शामिल है. यह तो वाहनों की संख्या है. लेकिन क्या आपको पता है इस माह (एक जून से 21 जून तक) कितने वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियम तोड़े? 82423 वाहन चालकों ने. ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों का चलान काटा है.
 
  • 21 दिन में लगा 82,423 लोगों को जुर्माना

Radhe Mohan

Ranchi : रांची जिला में करीब 18 लाख वाहन हैं. इनमें करीब 15.5 लाख दोपहिया और 2.5 लाख चार पहिया वाहन शामिल है. यह तो वाहनों की संख्या है. लेकिन क्या आपको पता है इस माह (एक जून से 21 जून तक) कितने वाहन चालकों ने ट्रैफिक नियम तोड़े? 82423 वाहन चालकों ने. ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों का चलान काटा है. 

 


नियम नहीं मानने वालों की संख्या की बात करें, तो यह आंकड़ा डर पैदा करता है. कुल वाहन चालक की संख्या के करीब पांच प्रतिशत लोगों ने सिर्फ 21 दिन में नियम तोड़े और पकड़े गये. जो पकड़ में नहीं आये, उनकी संख्या इससे अधिक होने का अनुमान है. 

Uploaded Image

इतने वाहनों का कटा चालान

आंकड़े के मुताबिक सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट बाइक, स्कूटी चलाने की वजह से कटे हैं. 21 जून को ही 2518 लोगों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़ा गया. नियम तोड़ने वालों की कुल संख्या 21 जून को 4886 थी.

 

उल्लेखनीय है कि रांची में पुलिस-प्रशासन द्वारा वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हर दिन रिकॉर्ड चालान कट रहे हैं. लेकिन चालान कटने की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है. इससे यह तो साफ हो ही जाता है कि रांची के लोग नियम तोड़ने, जुर्माना भरने और नहीं सुधरने की कसम खा चुके हैं.


 
आंकड़े बताते हैं कि नो पार्किंग में वाहन पार्क करने की वजह से 21 जून को 2185 कार चालकों को जुर्माना लगा है. ऐसा लगता है चार पहिया वाहन चलाने वाले यह भी ठान चुके हैं कि वह नियम को नहीं मानेंगे. हां, इस मामले में बहुत सारे मामले मजबूरी के भी हो सकते हैं.
 

नियम जिसे नहीं मानते रांची वासी

- दे रेड लाइट जंप.
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना.
- नो एंट्री में प्रवेश.
- रांग साइड ड्राईव.
- नो पार्किंग.
- बिना हेलमेट.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही