Search

 
 
 

Ranchi News : टाटानगर-रांची होकर जयपुर तक सीधी ट्रेन, 20 साल की मांग होगी पूरी

झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. संतरागाछी से जयपुर के लिए एक नई ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है. यह ट्रेन टाटानगर और रांची से होकर जाएगी. जून में इसकी पूरी टाइमटेबल का ऐलान हो सकता है. स्टेशन पर ट्रेन का रैक तैयार हो चुका है.
 

Ranchi : झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. संतरागाछी से जयपुर के लिए एक नई ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है. यह ट्रेन टाटानगर और रांची से होकर जाएगी. जून में इसकी पूरी टाइमटेबल का ऐलान हो सकता है. स्टेशन पर ट्रेन का रैक तैयार हो चुका है.

 

कोल्हान और झारखंड में रहने वाले राजस्थानी परिवार 20 साल से इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. रेलवे ने 4 मई को इसकी घोषणा की थी. यह ट्रेन हफ्ते में एक बार चलेगी और रास्ते में बिहार, यूपी और राजस्थान के 29 स्टेशनों पर रुकेगी.

 

हर बुधवार दोपहर 2.15 बजे संतरागाछी से चलेगी और गुरुवार रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी. वापसी में हर शुक्रवार सुबह 9.20 बजे जयपुर से चलेगी और शनिवार दोपहर 3.05 बजे टाटानगर होते हुए संतरागाछी पहुंचेगी.साथ ही राजखरसावां से गुवा तक रेल लाइन को भी अपग्रेड किया जाएगा. सिग्नल और ट्रैक सिस्टम बेहतर होगा जिससे मालगाड़ियां ज्यादा सुरक्षित और तेज चल सकेंगी. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही