Search

Latehar News: नगर पंचायत ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Latehar : नगर पंचायत लातेहार द्वारा सोमवार को नशामुक्ति अभियान के तहत  व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों को समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया.
 
इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों के सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाया.

आयोजित नशामुक्ति शपथ समारोह में नगर पंचायत लातेहार के अध्यक्ष महेश सिंह,  उपाध्यक्ष संतोष रंजन के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्ड पार्षद और कार्यालय कर्मियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली. साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान आमजनों के स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित नागरिकों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया. आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठाया.

 नगर पंचायत लातेहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं और  आम नागरिकों की सहभागिता ने नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही