Search

Jamtara News: 103 दिनों बाद हड़ताल से लौटे मनरेगा कर्मी, कार्यों में आएगी तेजी

Jamtara : नारायणपुर प्रखंड में 103 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद मनरेगा कर्मी रोजगार सेवकों ने पुनः योगदान दे दिया है. इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. रोजगार सेवकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रधान सहायक को आवेदन सौंपते हुए विधिवत योगदान दिया.
 
Uploaded Image

हड़ताल समाप्त होने के बाद रोजगार सेवकों के कार्य पर लौटने से लंबित योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब मनरेगा के तहत संचालित विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पहले की तरह नियमित रूप से किया जा सकेगा,  जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और विकास कार्यों को भी बल मिलेगा.

इस अवसर पर रोजगार सेवक राधेश्याम पंडित, मो. सुल्तान, अनिल चौधरी, सुमन्तो दास, मो. मजहर, मो. इदरीस, मेघलाल रजक, बिष्णु सोरेन समेत अन्य रोजगार सेवक उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही