Search

 
 
 

Education News : RLSY कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक हटाए गए, डॉ. आशुतोष को मिली जिम्मेदारी

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने रामलखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शशि शेखर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. उनकी जगह प्राचार्य की अनुशंसा पर डॉ. प्रिय पुरुषोत्तम आशुतोष को नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने रामलखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शशि शेखर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. उनकी जगह प्राचार्य की अनुशंसा पर डॉ. प्रिय पुरुषोत्तम आशुतोष को नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है.

 

 


बताया जा रहा है कि एक छात्र से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से डिग्री जारी कराने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने तत्काल निर्णय लिया. हालांकि, डॉ. शशि शेखर ने आरोपों से इनकार किया है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर सकता है. साथ ही परीक्षा विभाग में कथित लेन-देन की शिकायतों को देखते हुए आने वाले दिनों में विभागीय स्तर पर बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है.इधर, रांची विश्वविद्यालय में 23 जून से स्नातक सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं शुरू होनी हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही