Search

 
 
 

Ranchi News : RIMS में खाना खाने के बाद 20 लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भोजन सेवन के बाद कुछ मरीजों और उनके परिजनों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है.
 

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भोजन खाने के बाद कुछ मरीजों और उनके परिजनों की तबीयत बिगड़ गई.  इससे रिम्स में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही RIMS प्रशासन ने खाने से बीमार हुए लोगों की तत्काल इलाज शुरु की. इसके साथ ही रिम्स प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.बीमार मरीजों ने बताया की दोपहर के खाने में अड़ा ,चावक खाया जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त शूरू हुई. 

 

जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में 18 अटेंडेंट और 2 मरीजों में उल्टी और दस्त की शिकायत पाई गई. संस्थान के अनुसार सभी प्रभावित लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए RIMS प्रशासन ने किचन मॉनिटरिंग कमेटी को सक्रिय कर दिया है. समिति को भोजन की गुणवत्ता, भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.इसके अलावा PSM, मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति भी मामले की जांच कर रही है.

 

RIMS प्रशासन ने कहा है कि जांच में किसी कर्मचारी, संविदाकर्मी या संबंधित एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. संस्थान ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही