Search

 
 
 

Court News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दिया दोषी करार

Ranchi: दो नाबालिग मौसेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर पॉक्सो की विशेष अदालत 27 जून को  सुनवाई करेगी. दरअसल सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना मांडर थाना क्षेत्र के 17 अप्रैल 2024 की है. दोनों नाबालिग बहन चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगने वाला मेला देखने गई थी. इनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी साथ में थे.
 

Ranchi: दो नाबालिग मौसेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को पॉक्सो की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर पॉक्सो की विशेष अदालत 27 जून को  सुनवाई करेगी. दरअसल सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना मांडर थाना क्षेत्र के 17 अप्रैल 2024 की है. दोनों नाबालिग बहन चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगने वाला मेला देखने गई थी. इनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी साथ में थे. मेला देखने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे. तभी दोनों आरोपी दोनों नाबालिग को अपने घर ले गए. 


नाबालिग लड़कियों ने जब घर छोड़ने को कहा तो आरोपी ने थोड़ी देर में छोड़ देने की बात की और कुछ देर बाद दोनों नाबालिग आरोपी ने दोनों नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया. जिसके बाद दोनों आरोपी ने अपने दोस्त सुशील उरांव को भी बुला लिया और सुशील ने भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.


जिसके बाद एक पीड़िता भागकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. वहीं दूसरी पीड़िता बीजूपाड़ा खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद की गई. जहां आरोपियों ने सुबह में बाइक से उतार दिया था. जिसके बाद घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही