Search

Court News: छेड़खानी को लेकर विवाद में हत्या पर 25 जून को फैसला

Ranchi: राजधानी में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में लालपुर के नगड़ा टोली निवासी महेश सुरीन की हत्या हो गयी थी. मामले में 25 जून को कोर्ट का फैसला आयेगा. आरोपी अतुल मुंडा ने ट्रायल फेस किया है. अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ चौधरी की कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है.
 
दरअसल लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 14 फरवरी 2022 की शाम 7 बजे नगड़ा टोली के सरकारी स्कूल के पास पड़ोसी अंकित मुंडा के साथ लड़की से छेड़खानी के आरोप में अतुल मुंडा ने मारपीट की थी. जिसे लेकर 15 फरवरी की शाम 7 .30 बजे महेश सुरीन, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा बातचीत कर सुलह करने के लिए अतुल मुंडा के घर गए थे. उस वक्त अतुल अपने घर के दूसरे तल्ले पर सोया था. 

जिसे तीनों मिलकर छत से उतारकर नीचे ला रहे थे. तभी अतुल मुंडा ने हथौड़ा से महेश सुरीन के सिर पर मार दिया. जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया. अनन-फानन में लोग महेश को रिम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर मृतक के भाई राजेश सुरीन ने लालपुर थाना में कांड संख्या 25/2022 दर्ज कराया था.

https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-decides-to-complete-unfinished-police-station-buildings-and-revamp-dilapidated-ones
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही