Search

 
 
 

Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, चिली को 6-0 हराकर फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस नेशंस कप 2025-26 के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय टीम ने लगातार चौथी जीत हासिल की. भारत के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल किए,
 

Lagatar Desk: भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस नेशंस कप 2025-26 के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय टीम ने लगातार चौथी जीत हासिल की. भारत के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल किए, वहीं, नेहा और रुतुजा दादासो पिसल ने एक-एक गोल किए. भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे को उनके ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 


टीम ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से किया और शुरु से गेंद पर कब्जा बनाए रखा. नवनीत कौर ने छठे मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. उसके बाद 13वें मिनट में फिर से नवनीत कौर ने गोल किया. इस तरह टीम को 2-0 की बढ़त हो गई. वहीं, 14वें मिनट में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए भारत का तीसरा गोल किया. 


फिर से दीपिका ने 18वें मिनट में अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल मारा. दीपिका का टूर्नामेंट में यह छठा गोल था. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. 


टीम का आक्रामक खेल जारी रहा और दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया ने दबदबा बनाए रखा. चिली की टीम मैदान में संघर्ष करती दिखी. टीम इंडिया ने चीली की डिफेंस लाइन को भेद कर 32वें मिनट में नेहा ने पांचवा गोल किया. इसके बाद रुतुजा दादासो पिसल ने 39वें मिनट में ओपन प्ले से रिवर्स हिट लगाकर टीम का छठा गोल दागा.

भारत का डिफेंस लाइन मजबूत नजर आया. इस छठे गोल के साथ ही भारत ने चीली को सेमीफाइनल में 6-0 से जीत दर्ज की. 21 जून को भारत का फाइनल में अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से सामना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही