Search

 
 
 

क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश को सम्राट सरकार का तोहफा, बिहार पुलिस में DSP नियुक्त

Patna : भारतीय क्रिकेट के दो खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शानदार तोहफा दिया है. क्रिकेट के क्षेत्र में बिहार का नाम दुनिया भर रोशन करने वाले रोहतास के स्टार बॉलर आकाशदीप और गोपालगंज निवासी गेंदबाज मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया.
 

Patna : भारतीय क्रिकेट के दो खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शानदार तोहफा दिया है. क्रिकेट के क्षेत्र में बिहार का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाले रोहतास के स्टार बॉलर आकाशदीप और गोपालगंज के गेंदबाज मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया.

 


चयन समिति की अनुशंसा के बाद सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया. नियुक्ति बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत की गई है. दोनों खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर यह सम्मान मिला है.


 
बता दें कि आकाशदीप की 24 जून को शादी होने वाली है, जिससे उनके और परिवार खुशियां दोगुनी हो गई. मुकेश कुमार एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. आकाशदीप भी भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य रहे हैं.


दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की नीति के तहत यह कदम उठाया. इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी.

 

आकाशदीप अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. हाल के मुकाबलों में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी योगदान देकर अपनी उपयोगिता साबित की है. वहीं, मुकेश तीन टेस्ट, छह वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. तीन टेस्ट में सात विकेट, छह वनडे में पांच विकेट और टी-20 में 20 विकेट लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही