Search

 
 
 

Bihar News: छपरा से दिल्ली के लिए शुरू हुई ट्रेन, रेल मंत्री-सीएम ने दिखाई हरी झंडी

छपरा से दिल्ली के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन चलेगी. शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने छपरा-आनंद विहार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 

Chhapra: छपरा से दिल्ली के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन चलेगी. शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने छपरा-आनंद विहार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रेलवे सटेशन पर उत्साह का माहौल दिखा. 

 

रेल मंत्री अश्विनी अपने संबोधन में कहा कि बहुत जल्द बिहार में भी बुलेट ट्रेन चलेगी. पटना से दिल्ली की यात्रा 4 घंटे 41 मिनट में तय हो जाएगी. यह बुलेट ट्रेन दिल्ली, लखनऊ, बनारस, पटना सिलीगुड़ी रूट पर चलेगी. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. 

 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा से दिल्ली के सीधी रेल सेवा और और इस नई ट्रेन के संचालन से रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.  कार्यक्रम को छपरा जंक्शन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही